Wednesday, May 7, 2008


कुछ लिखना चाहती हूँ क्या लिखु...??

फूलों की वो महकती खुशबु ,

बारिश का वो भीगा पानी,

और हवा मैं थी जो रवानी,

क्या उस मौसम का खुमार लिखु॥??

कुछ लिखना चाहती हूँ क्या लिखु॥??

थी चहरे पे उनकी मासूमियत,

आँखों मैं थोडी शरारत,

और बातों मैं वो नजाकत,

क्या उनका ये रंगीन मिजाज लिखु॥??

कुछ लिखना चाहती हूँ क्या लिखु॥??

उनका आकर मुस्कुराना,

जो रूठ जाऊ तो मनाना,

जाते जाते फिर रुलाना,

क्या उनका ये अन्दाझ लिखु॥??

कुछ लिखना चाहती हूँ क्या लिखु॥??

यादों मैं उनकी अश्क बहाना,

हर शाम एक दिया जलना,

सोयी उम्मीद को रोज जगाना,

क्या उनका ये इन्तजार लिखूं॥??

कुछ लिखना चाहती हूँ क्या लिखु..??

No comments: